Advertisement

बरकट्ठा में भाजपा की विजय संकल्प रैली

प्रहरी संवाददाता/ हजारीबाग (झारखंड)। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शनिवार को विधानसभा स्तरीय विजय संकल्प रैली शनिवार को निकाली गई। इसके तहत बरकट्ठा विधानसभा में रैली का नेतृत्व झारखंड राज्य आवास बोर्ड के अध्यक्ष विधायक डॉ. जानकी प्रसाद यादव ने किया। रैली में जयनगर, चंदवारा, चलकुशा, बरकट्ठा, इचाक, टाटीझरिया, दारू प्रखंड के भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

मिली जानकारी के अनुसार विजय संकल्प रैली में सभी प्रखंडों के कार्यकर्ता मोटरसाइकिल से बरकट्ठा पहुंचे। जीटी रोड होते हुए कोषमा, घंघरी से पंचफेडी चौक तक भ्रमण किया। पंचफेडी चौक पर सभा का आयोजन किया गया। इस सभा का संचालन बेडोकला मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र यादव ने की। मौके पर विधायक जानकी प्रसाद यादव ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री ने 56 इंच का सीना साबित कर दिखाया है। उन्होंने कहा कि हमारे देश को बुरी नजर से देखने वालों को हमारे विंग कमाडो अभिनंदन ने पाकिस्तान पर जवाबी करवाई करते हुए, उसकी औकात दिखा दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कूटनीतियों के कारण पाकिस्तान ने हमारे देश के सपूत को सकुशल रिहा करवाने में सहयोग दिया। विधायक ने यह भी कहा कि देश मोदी जी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है। इससे विपक्ष हैरान है लेकिन देश की जनता को मोदी पर विश्वाश है। उन्होंने दावा किया कि 2019 के आम चुनाव जीतकर पुनः नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री बनेगें। कार्यक्रम में पूर्व विधायक अमित कुमार यादव, जयनगर प्रमुख जयप्रकाश राम, विधानसभा संयोजक सुरेश यादव, सुनील मेहता, विधायक प्रतिनिधि हजारीबाग रंजीत मेहता, आशीष मेहता, राजकुमार नायक, महावीर यादव के अलावा विधानसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता शामिल थे।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *