फिरोज आलम/ जैनामोड़ (बोकारो)। भाजपा युवा मोर्चा (BJP Yuva Morcha) जिला के महामंत्री मयंक सिंह के अनुसार जरीडीह (Jaridih) के युवा नेता सक्षम सिंह ने जरीडीह प्रखंड के पुलिस जवानों को कोरोना के समय सदा तत्पर रहकर सेवा देने के लिए धन्यवाद दिया और उन्होंने जवानों के बीच जाकर मास्क सैनिटाइजर फूल आदि देकर उन लोगों का हौसला अफजाई किया।
उन्होंने कहा कि लॉक डाउन पालन कराने के साथ-साथ कोरोना को हराने में प्रशासन का अहम रोल है। इस मौके पर मुख्य रूप से जरिडीह थाना में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक संजय कश्यप, मजिस्ट्रेट तेज नारायण सहित तमाम पुलिस बल मौजूद थे।
![]()












Leave a Reply