Advertisement

विश्व पर्यावरण दिवस पर भाजपाइयों ने किया वृक्षारोपण

प्रहरी संवाददाता/ जैनामोड़ (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी (BJP) बोकारो जिला के कार्यकर्ताओं ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर 5 जून को साईं मंदिर सेक्टर 6 में धार्मिक अनुष्ठान के साथ वृक्षारोपण कर वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं ने कहा कि आज पूरा विश्व पर्यावरण के साथ छेड़छाड़ का परिणाम विभिन्न माध्यमों से झेल रहा है। विकास के नाम पर निर्बल बृक्षो की हत्या अब आम बात हो चुकी है। इसी अस्थिरता को मिटाने एवं दुबारा पर्यावरण को संतुलित बनाने, अधिक से अधिक संख्या में वृक्ष लगाने का संकल्प को चरितार्थ करने का आह्वान किया गया है।

बताया कि इस मानसून में जिले में 10 हज़ार से अधिक छायादार व फलदार वृक्ष रोपने का लक्ष्य रखा गया है। समाज के प्रबुद्ध लोगों के साथ ग्राम पंचायतों, स्वयंसेवी संस्थाओं, हाउसिंग सोसाइटियों को इस कार्य से जोड़ा जाएगा। बोकारो के विभिन्न स्थानों में बेल, बरगद, पीपल, मोरछली और कदम्ब रोपकर पंचवटी बनाई जाएगी। जल संचयन को प्रोत्साहन व पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं धनबाद के सांसद पशुपतिनाथ सिंह की प्रतिबद्धता के अनुरूप सघन वृक्षारोपण अभियान जारी है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पुर्व जिलाध्यक्ष रोहित लाल सिंह, अखिलेश महतो, अर्चना सिंह, शंकर रजक, अशोक कुमार वर्मा, इंदु शेखर मिश्रा, नीरज कुमार, राकेश मिश्रा, दिनेश्वर सिंह, संजय कुमार,अमरिंदर गिरी, नागेंद्र कुमार पुरी, राकेश श्रीवास्तव, प्रिंस गौतम, श्याम झा, कृष्णा कुमार, डॉ अशोक, असीम कुमार आदि कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *