लैंड म्यूटेशन बिल के खिलाफ भाजपा का प्रदर्शन

विजय कुमार साव/ गोमियां (बोकारो)। गोमियां (Gomia) प्रखंड के हद में होसिर स्थित सुभाष चौक में 20 सितंबर को भाजपा के वरीय नेता देव नारायण प्रजापति के नेतृत्व में झारखंड सरकार द्वारा विधानसभा में पारित लैंड म्यूटेशन संशोधन बिल के विरोध में संशोधित बिल का पर्चा जलाया गया। इस अवसर पर भाजपा नेताओं ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

मौके पर भाजपा नेता देवनारायण प्रजापति ने कहा कि प्रदेश की हेमंत सोरेन सरकार झारखंड विधानसभा में लैंड म्यूटेशन संशोधन बिल को पारित करके झारखंड वासियों को विश्वास में लेकर ठगी करने का काम किया है। झारखंड का इससे बुरा दिन और हो ही नहीं सकता।

इस बिल के खिलाफ भाजपा सहित अन्य विरोधी दलों के द्वारा भी संशोधन बिल का पुरजोर विरोध किया जा रहा है। राज्य के पहले मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने भी इस संशोधन बिल को काला कानून की संज्ञा दी है। इस अवसर पर मुख्य रूप से धनेश्वर प्रसाद, तारा लाल प्रजापति, योगेंद्र प्रसाद, कुबेर वर्मा, नारायण रविदास, अमन वर्मा, मनोज दत्ता, जलेसर रविदास, नंदू प्रजापति आदि उपस्थित थे।

 528 total views,  1 views today

You May Also Like