प्रहरी संवाददाता/ गोमियां (बोकारो)। भारतीय जनता पार्टी (BJP) द्वारा झारखंड राज्य मे 24 से 26 जुलाई तक राज्यव्यापी वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। राज्यव्यापी वन महोत्सव के अवसर पर गोमिया प्रखंड के हद में भाजपा बोकारो जिला कमिटी के निर्देशानुसार गोमिया (Gomia) मंडल के हद में 24 से 26 जुलाई तक पौधारोपण कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार द्वारा पार्टी कार्यकर्ताओ के सहयोग से चलाया जा रहा है।
इसके अन्तर्गत गोमिया, ससबेड़ा, हुरलुंग, खम्हरा आदि ग्रामीण व कस्वाई क्षेत्रों में सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण किया गया। मौके पर भाजपा गोमियां मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार ने कहा कि वृक्षारोपण पूरे विश्व में मानव जीवन के लिए आवश्यक है। स्वच्छ पर्यावरण ही मानव जीवन को बचा सकती है। जो हमारी आने वाली पीढ़ी के लिए प्रेरणा रहेगी और इसे सहेज कर रखने की आवश्यकता है। मौके पर रामचंद्र शर्मा, नमिता वर्मा, अंगद तिवारी, अजय कुमार आदि उपस्थित थे।
![]()













Leave a Reply