एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। पूर्व घोषित कार्यक्रम को लेकर 4 सितम्बर की संध्या दर्जनों भाजपा नेताओं ने बोकारो (Bokaro) जिला के हद में मकोली मोड़ अंबेदकर चौक पर राज्य के हेमंत सरकार के विरोध में कैंडल जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने झारखंड के हेमंत सोरेन (Hemant Soren) सरकार को सभी मोर्चों पर विफल बताया।
आयोजित विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से चंदनकियारी विधायक एवं भाजपा प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष अमर कुमार बाउरी, भाजपा बोकारो जिला अध्यक्ष भरत यादव, संजय प्रसाद,धनेश्वर महतो, सुरेन्द्र गिरि, कमाख्या गिरि, विश्वनाथ यादव, मदन श्रीवास्तव आदि उपस्थित थे।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा बेरमो प्रखंड मीडिया प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि फुसरो नगर मंडल के सौजन्य से शाम 6 बजे सेंट्रल कॉलोनी मकोली मोड़ के समीप स्थित बाबा साहेब डॉ भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा के सामने स्व. भुखल घांसी, स्व. नितेश घांसी एवं स्व. राखी कुमारी के परिवार को न्याय दिलाने हेतु मोमबती जला कर हेमंत सरकार का विरोध किया गया। इस अवसर पर दो मिनट का मौन रख कर मृत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना किया गया।
![]()











