एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। भाजपा बोकारो जिला के अध्यक्ष बिनोद महतो के नेतृव में भाजपाइयों ने 11 अप्रैल को सीसीएल (CCL) के केंद्रीय अस्पताल ढोरी, रीजनल अस्पताल करगली,पुलिस निरीक्षक बेरमो, थाना प्रभारी, बेरमो बीडीओ सहित तमाम समाजसेवी संस्थानों से मिलकर उनके और उनके साथ कोरोना वॉरियर्स के रूप में काम कर रहे सभी लोगो के प्रति आभार जताया है।
यहां जिला अध्यक्ष बिनोद महतो एवं पूर्व सांसद रविंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आह्वान पर पूरा देश कोरोना महामारी (Coronavirus) के खिलाफ लडाई में एकजुट हो गया है। देश के सभी नागरिक पूरी ईमानदारी से अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।
इस संकट के क्षण में आप सभी कोरोना वॉरियर्स मानवता के सुरक्षित भविष्य के इस लड़ाई की अंतिम पंक्ति में खड़े हैं। आपके साहस, नि:स्वार्थ सेवा और दृढ़ निश्चय ने ही भारत को इस विषम परिस्थितियों में सही रास्ते पर रखा हुआ है।
अपनी चिंता न करते हुए एक डॉक्टर, नर्सेज, पैरामेडिकल कर्मी, सफाईकर्मी, पुलिसकर्मी, बैंक कर्मचारीगण, सरकारी सेवाओ से जुड़े कर्मी के रूप में यह सुनिश्चित किया है कि हम सुरक्षित रह सकें और सभी की मूलभूत आवश्यकताएँ पूरी होती रहे। इस युद्ध जैसी परिस्थितियों में आपकी कर्तव्यनिष्ठा प्रेरणादायी है।
मौके पर सभी ने मिलकर लिखित रूप में आभार पत्र कोरोना वारियर्स को सौंपा। कहा कि वे इस योगदान, साहस और सेवा के लिए हृदय से उन सबों का अभिनंदन करते हैं। आपकी कर्तव्य परायणता और निष्ठा के समक्ष हम सभी नतमस्तक हैं। हमें पूर्ण विश्वास है कि आपकी नि:स्वार्थ सेवा के कारण भारत बहुत जल्द कोरोना के खिलाफ लड़ाई में विजयी होगा।
आभार व्यक्त करने वालो में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जगरनाथ राम, भाजयुमो बोकारो जिला महामंत्री कमलेश महतो, नगर अध्यक्ष भाई प्रमोद सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष धनेश्वर महतो, देवीदास, भाजयुमो नगर कोषाध्यक्ष रोहित मित्तल, राजेंद्र झा, गणेश सिंह, राजेश कुमार आदि गणमान्य शामिल थे।
![]()












Leave a Reply