Advertisement

भरत यादव बने भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। जिला परिषद सदस्य भरत यादव (Bharat Yadav) को भाजपा बोकारो जिलाध्यक्ष बनाया गया है। यादव को जिलाध्यक्ष बनाये जाने से बेरमो व् बोकारो थर्मल के भाजपा (BJP) कार्यकर्ताओं में हर्ष देखा जा रहा है। बोकारो जिला के हद में बेरमो प्रखंड के बोकारो थर्मल (Bokaro Thermal) निवासी सह जिला परिषद सदस्य भारत यादव को भाजपा बोकारो जिला अध्यक्ष बनाये जाने पर क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। जिलाध्यक्ष बनाये जाने को लेकर यादव ने भी अपने सभी जानने वालों का आभार जताया हैं।

यादव को बधाई देने वालो में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्रवण सिंह, भाजपा बेरमो प्रखंड अध्यक्ष संजय प्रसाद, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बिशवनाथ यादव, गोमियां मंडल अध्यक्ष प्रवीण कुमार, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष गन्दौरी राम, साड़म मंडल अध्यक्ष शिवशंकर दुबे, भाजपा नेता रामकेवल सिंह, रामजी यादव, मनोज कुमार यादव, मनोज तिवारी, अनिरुद्ध यादव, बालदेव यादव, दिलीप कुमार, नेमचंद यादव, संजय यादव, राजेश पांडेय, राजेश यादव, अमरदीप साव, प्रमोद कुमार, विशाल यादव, आनंद यादव, भैरव महतो आदि शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *