Advertisement

बहनों ने भाई की लंबी उम्र की कामना की

संवाददाता/ तेनुघाट। बहनों ने धूमधाम से भैया दूज (Bhaidooj) की। पूजा की इस अवसर पर बहनों ने गोबर से गोवर्धन की एवं अन्य आकृति बनाई। उसके बाद रेगनी काटा से अपने जीभ पर चुभाई। उसके बाद भगवान की पूजा की। उसके बाद उन्होंने मिलकर गोधन कुटा। बहनों ने अपने भाई की लंबी उम्र की भगवान से प्रार्थना की। इस बारे में पुजारी राजीव पांडे ने बताया की भैया दूज पूजा का बहुत ही महत्व है।

इस दिन बहन अपने भाई की लंबी उम्र की कामना के लिए भूखे प्यासे रहकर भगवान से प्रार्थना करती है और गोधन कूटती है। उसके बाद अपने भाई को रक्षा सूत्र बांधती है। बहनों के हाथ से खाना खाने का भी बहुत महत्व होता है। इस दिन गोवर्धन की आकृति बनाते से लेकर गोधन घुटने तक बहनों का श्रद्धा और विश्वास देखा जा सकता है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *