ममता सिन्हा/ तेनुघाट (बोकारो)। बेरमो (Bermo) के नये अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में अनंत कुमार ने 5 सितंबर को पदभार ग्रहण किया। उन्होंने निवर्तमान एसडीओ नीतीश कुमार सिंह से पदभार लिया। कुमार झारखंड प्रशासनिक सेवा के प्रथम बैच के अधिकारी हैं।
अनुमंडल पदाधिकारी अनंत कुमार ने पदभार ग्रहण करने के बाद बताया कि सरकार के द्वारा दिए गए दायित्वों का वे सुचारू रूप से निर्वाहन करेंगे। निवर्तमान अनुमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार सिंह ने विधिवत तरीके से अपना पदभार अनंत कुमार को सौंपा और बुके देकर स्वागत किया।
नीतीश कुमार ने अपने साढ़े चार माह के कार्यकाल को सभी के सामने साझा करते हुए बताया की अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में बेरमो में उनकी प्रथम पोस्टिंग थी। जिसमें कोरोना जैसी समस्या से पुरा देश प्रभवित था और लगभग 20 हजार अप्रवासी मजदूरों की समस्या एवं उनके घरों तक सुरक्षित पहुंचाने के लक्ष्यों को सभी के सहयोग से बखूबी निभाया है।
उन्होंने कहा कि बेरमो अनुमंडल बहुत बड़ा अनुमंडल है। यहां पर नए अधिकारी को सीखने के लिए बहुत कुछ है। मौके पर कार्यपालक दंडाधिकारी छवि बाला बारला, सीओ पेटरवार प्रणव अम्बष्ठ, गोमियां सीओ ओम प्रकाश मंडल सहित अनुमंडल के सभी बीडीओ, सीओ अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के कर्मचारी ने बुके देेेकर नये एसडीओ कुमार का स्वागत किया।
![]()












