Advertisement

प्रखंड प्रमुख ने कोरोना से बचाव को लेकर चलाया जागरुकता अभियान

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। बोकारो जिला के हद में बेरमो (Bermo) प्रखंड प्रमुख गिरिजा देवी ने गत दिनों बेरमो विधानसभा क्षेत्र में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस (Coronavirus) से बचाव को लेकर सघन जागरूकता अभियान चलाया। उक्त जानकारी बेरमो प्रखंड प्रमुख के पति एवं वरीय भाजपा नेता जितेन्द्र महतो ने दी।

भाजपा नेता महतो ने बताया कि प्रखंड प्रमुख द्वारा बेरमो विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत चन्द्रपुरा, दूग्दा पश्चिमी, कुरुम्बा, झरनाडीह, रंगामटी पश्चिमी में माताओं बहनों के बीच मास्क का वितरण किया गया। साथ हीं देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अनलॉक डाउन 2.0 में आत्मनिर्भर भारत की ओर के तहत जानकारी देते हुए लोगों को जागरूक होकर आवश्यक दुरी का पालन करने पर बल दिया। ताकि महामारी से स्वयं तथा अपने परिजनों को बचाया जा सेक।

साथ ही बताया कि सभी को मास्क लगाना जरूरी है। इसके अलावा 2 गज की दूरी अपनाते हुए नियमित समय के अन्तराल पर साबुन से हांथ धोते रहें। दौरे पर प्रखंड प्रमुख के साथ मुख्य रूप से चन्द्रपुरा प्रखंड भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष दयावंती शर्मा, फुसरो नगर अध्यक्ष महिला मोर्चा सारोजनी दुबे, भाजपा महिला नेत्री राधा देवी, फुसरो नगर उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह, भाजपा कार्यकर्ता कमलेश तिवारी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *