Advertisement

झारखंड में 30 नवबंर से विधानसभा चुनाव

23 दिंसबर को मतगणना

साभार/ नई दिल्‍ली। निर्वाचन आयोग गुरुवार को झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 (Jharkhand Assembly Election 2019) की तिथियों का एलान कर दिया है। मुख्‍य चुनाव आयुक्‍त सुनील अरोरा ने कहा कि झारखंड में आचार संहिता लागू हो गई है। झारखंड में सभी 81 सीटों पर चुनाव होगा। दिव्‍यांगों के लिए विशेष प्रबंध किए जाएंगे। उन्‍होंने कहा कि झारखंड में पांच चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। 30 नवबंर को पहले चरण का चुनाव होगा।

बता दें कि झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं और राज्‍य की विधानसभा का कार्यकाल पांच जनवरी 2020 को पूरा हो रहा है। इससे पहले नई सरकार का गठन होना है। चुनाव की तिथियों की घोषणा के साथ झारखंड में चुनाव आचार संहिता लागू हो जाएगी। भाजपा ने इस बार राज्‍य में मिशन-65 प्लस का टारगेट रखा है। साल 2014 के विधानसभा चुनाव में भाजपा 31.3 फीसद मतों के साथ 37 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब हुई थी।

वहीं, उसकी सहयोगी ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (एजेएसयू) 3.7 फीसद मतों के साथ पांच सीटों पर विजयी हुई थी। इसके अलावा झारखंड मुक्‍त‍ि मोर्चा (जेएमएम) 20.4 फीसद मतों के साथ 19 सीटें, कांग्रेस 10.5 फीसद मतों के साथ सात सीटें और जेवीएम 10 फीसद मत के साथ आठ सीटों पर जीत दर्ज की थी। हालांकि, चुनावों के बाद जेवीएम के छह विधायक भाजपा के खेमे में चले गए थे।

प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक, निर्वाचन आयोग ने चुनावों में आयकर विभाग में तैनात भारतीय राजस्व सेवा (आइआरएस) के 34 अधिकारियों को भी झारखंड में तैनाती के आदेश दिए हैं। ये सभी अधिकारी 81 सीटों पर होने वाले चुनाव खर्च का आकलन करेंगे। यही नहीं इन अधिकारियों पर चुनावों के दौरान मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए धन बल के इस्‍तेमाल को रोकने की भी जिम्मेदारी होगी। सुरक्षा बलों की टुकड़‍ियों में बीएसएफ की 15, आईटीबीपी की 13, सीआरपीएफ की 12 और सीआईएसएफ, एसएसबी, आरपीएफ की 10-10 टुकड़‍ियां शामिल हैं। इनमें 20 टुकड़‍ियां झारखंड पुलिस और राज्य सशस्त्र बलों की होंगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *