Advertisement

झारखंड विस चुनाव : झामुमो ने किया शक्ति प्रदर्शन

साभार/ रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election)से पहले पूर्व मुख्‍यमंत्री शिबू सोरेन (Shibu Soren) और हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की अगुआई में झारखंड मुक्ति मोर्चा (Jharkhand Mukti Morch) राजधानी रांची (Ranchi) में शक्ति प्रदर्शन किया। झामुमो ने रांची के हरमू मैदान में बदलाव महारैली के जरिये झारखंड की सत्‍ता में बदलाव का आह्वान किया। रैली को लेकर हरमूू मैदान में लोगों की भीड़ उमड़ी।

आपको बता दें कि बदलो सरकार के नारे के साथ शनिवार को हरमू मैदान में हो रही इस रैली को झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन, कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन समेत दूसरे दलों के नेताओं ने संबोधित किया। झामुमो का दावा है कि इस बदलाव रैली में झारखंड के कोने-कोने से करीब तीन लाख लोग शरीक हुए। पार्टी ने कहा कि रघुवर सरकार की नाकामी के खिलाफ जनता में आक्रोश है। इस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए लाेग गोलबंद हो रहे हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *