Advertisement

बोकारो व चंदनकियारी में त्रिकोणीय मुकाबला के आसार

फिरोज आलम /जैनामोड़ (बोकारो)। झारखंड राज्य के चौथे विधानसभा चुनाव में बोकारो से कांग्रेस की प्रत्याशी श्वेता सिंह हैं वहीं भाजपा ने बिरंची नारायण और जेबीएम ने डॉक्टर प्रकाश सिंह को मैदान उतारा है। इस विधानसभा चुनाव में त्रिकोणीय मुकाबले की संभावना है। 16 दिसंबर को होने वाले मतदान के मद्देनजर तीनों दलों के प्रत्याशी मतदाताओं को रिझाने में लगे हैं।

वही चंदनवयारी विधानसभा क्षेत्र से जेएमएम के विजय रजवार, भाजपा के अमर बाउरी एवं आजसू के उमाकांत रजक के बीच कांटे की टक्कर होने की संभावना जताई जा रही है। कयास लगाया जा रहा है कि बोकारो विधानसभा से आजसू के प्रत्याशी राजेंद्र महतो (Rajendra Mahto) के साथ किसान मोर्चा संघ के उम्मीदवार राजेश महतो भी चुनौती दे सकते हैं। बहरहाल इस बार के विधानसभा चुनाव में जीत-हार का अंतर की दूरी कम होगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *