Advertisement

भाजपा प्रत्याशी की धुआंधार गोष्टी, मांगा समर्थन

एस. पी. सक्सेना/ बोकारो। झारखंड विधानसभा चुनाव में नामांकन दाखिल करने के बाद से बेरमो विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर महतो बाटुल क्षेत्र में लगातार सक्रीय हो गए हैं। बाटूल जगह जगह गोष्टी कर अपनी जीत पक्की करने के लिए प्रयासरत हैं।

इस कड़ी में बीते सप्ताह बाटूल ने बेरमो का हृदय स्थल फुसरो के रहिवासी समाजसेवक महारूद्र सिंह व निमाई सिंह चौहान के आवास पर जाकर कार्यकर्ताओं संग गोष्टी किया तथा चुनाव में जीत के लिए जरूरी रणनीति बनाई। वहीं भाजपा प्रत्याशी बाटूल ने कथारा मोड़ स्थित जनक विवाह भवन तथा गायत्री कालोनी के समीप बीएमएस कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं संग गोष्टी आयोजित कर चुनाव प्रचार की रणनीति तैयार की।

इस दौरान मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य भरत यादव, भाजपा पुर्व बेरमो प्रखंड अध्यक्ष धनेश्वर महतो, विश्वनाथ यादव, वर्तमान अध्यक्ष संजय प्रसाद, डॉक्टर प्रह्लाद बर्णवाल, विनय कुमार सिंह, मनोज तिवारी, मनोज यादव, महिला नेत्री कांति सिंह, राजेश पांडेय, रामजी सिंह यादव सहित दर्जनों गणमान्य कार्यकर्तागण उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *