ममता सिन्हा/ तेनुघाट (बोकारो)। तेनुघाट (Tenughat) में पदस्थापित एक एएसआई की कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की सूचना आने के बाद 26 जुलाई को तेनुघाट ओपी के सिपाही एवं स्थानीय रहिवासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताते चलें कि उक्त एएसआई जो बिहार का रहने वाला है।
वह अपने घर गया हुआ था। कुछ दिन पूर्व हीं वह अपने गृह जिला से आया था। आने के बाद उसे तेनुघाट गेस्ट हाउस में कोरेंटिन के लिए रहने के लिए बोला गया था। मगर वहां से भी वह निकलकर तेनुघाट में कुछ लोगों से मिला और कई दुकानों पर भी गया था। यह जानकारी जानकार सूत्रों के द्वारा दी गई है।
ओपी में पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक की रिपोर्ट पॉजिटिव प्राप्त होते ही अनुमंडल पदाधिकारी के निर्देशानुसार पेटरवार सीओ प्रणव अम्बष्ठ द्वारा तेनुघाट ओपी थाना को सैनिटाइज करवाया गया और संक्रमित एएसआई को बोकारो भेजा गया। तेनुघाट की मुखिया को भी पंचायत क्षेत्र को सेनेटाइज करवाने के लिए कहा गया है।
अनुमंडल पदाधिकारी नीतीश कुमार सिंह एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अंजनी अंजन ने बताया कि एएसआई किन-किन लोगों से मिला है उसकी भी जांच की जाएगी। उन लोगों की भी जांच कर करवाई जाएगी। डैम डिवीजन के एसडीओ पंकज कुमार ने बताया कि वह तेनुघाट गेस्ट हाउस में रहा था। उसको भी सेनेटाइज करवाया जा रहा है। गेस्ट हाउस में रह रहे गार्ड एवं अन्य लोगों की भी जांच करवाई जाएगी।
![]()












Leave a Reply