Advertisement

राकोमसं ददई गुट छोड़ राजेंद्र गुट में गए अशोक व् बलराम

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ (राजेंद्र गुट) से जुड़े सदस्यों की एक आवश्यक बैठक 30 जून की संध्या कथारा में हुई। बैठक में कुमार जय मंगल सिंह को राकोमसं केंद्रीय कमेटी का अध्यक्ष चुने जाने पर हर्ष व्यक्त किया गया। बैठक की अध्यक्षता संघ के वरीय नेता हंसराज प्रसाद ने की। स्टाफ कॉलोनी में आयोजित बैठक में राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर संघ ददई गुट गोविंदपुर परियोजना के सचिव अशोक रविदास एवं सहायक सचिव बलराम गोप ने कुमार जयमंगल सिंह उर्फ अनूप सिंह के नेतृत्व में आस्था प्रकट करते हुए राजेंद्र गुट में शामिल होने की घोषणा की। संगठन में आस्था प्रकट करने वाले लोगों ने संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने का संकल्प लिया।

यहां उपस्थित श्रमिक प्रतिनिधियों ने कहा कि इंटक के मजबूती से कोयला मजदूरों का भविष्य सुरक्षित है और इंटक इसके लिए लगातार संघर्षरत है। मजदूर नेता अजय कुमार सिंह ने कहा कि समय की मांग है अनूप बाबू के नेतृत्व को मजबूती देते हुए कोयला उद्योग के मजदूरों के हक हकूक की लड़ाई में आगे बढ़ा जा सकता है। मौके पर संगठन में शामिल हुए अशोक रविदास एवं बलराम गोप का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से अजय कुमार सिंह, वेदव्यास चोबै, इम्तियाज अहमद, आशीष चक्रवर्ती, देवाशीष आश, युवा कांग्रेस के विजय यादव आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *