Advertisement

लापता आर्यन का शव समीप के नाले से बरामद

प्रहरी संवाददाता/ गोमियां (बोकारो)। ललपनियाँ थाना (Lalpania Thana) के हद में अम्बेडकर चौक निवासी सह हार्डवेयर व्यवसायी अर्जुन नायक का लापता पुत्र आर्यन कुमार का शव ललपनियाँ शोपिंग सेंटर स्थित नर्सरी के पीछे एक नाला से पुलिस ने 14 जून को बरामद किया है। लापता आर्यन बीते 12 जून से लापता था। वह मन्दबुद्धि व गूंगा भी था। जिसकी तलाश में परिजन लगातार तीन दिनों से परेशान थे। इसके अलावा परिजनों ने ग्रामीणों के सहयोग से सीसीटीवी कैमरा को भी खंगालने में जुटे हुए थे।

इधर मछली मारने वाले कुछ लोगो ने आर्यन को नाले में गिरा हुआ देखा। तभी वह आसपास के लोगो को जानकारी दी। तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणो ने पुलिस को दिया। मौके पर ललपनियाँ पुलिस घटनास्थल पहुंचकर आर्यन के शव को बरामद किया। आर्यन का शव मिलने की खबर के बाद से माता-पिता व परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी के अनुसार आर्यन मन्दबुद्धि था और मन्दबुद्धि होने के कारण उसका दिमाग काम नही करता था। वह हमेशा गाय (जानवर) के पीछे-पीछे चला जाता था।

इसी कारण वह संभवतः नाले में गिर गया होगा जिससे उसकी मृत्यू हो गई होगी। मृतक का शव स्थानीय श्मशान घाट में शाम को दाह संस्कार कर दिया गया। ज्ञात हो कि इस सम्बंध में 13 जून को मृतक आर्यन के पिता अर्जुन नायक ने ललपनियाँ थाना में लिखित आवेदन देकर लापता पुत्र आर्यन की हुलिया बताते हुए खोजने में मदद की गुहार लगायी थी। जिसके बाद पुलिस लापता आर्यन को खोजबीन करने में जुटी हुई थी। इधर आर्यन की असमायिक मृत्यु होने से स्थानीय पंचायत की मुखिया बबुली सोरेन, व्यवसायी संघ अध्यक्ष चितरंजन साव, विनोद साव इत्यादि ने शोक व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *