विजय कुमार साव/गोमियां( बोकारो)। ललपनियाँ थाना (Lalpania Thana) के हद मे अम्बेडकर चौक ललपनियाँ निवासी सह हार्डवेयर व्यवसायी अर्जुन नायक का 12 वर्षीय पुत्र आर्यन कुमार लापता हो गया है। इससे उसके परिजन काफी परेशान हैं। इस संबंध में 13 जून को व्यवसायी नायक ने ललपनियाँ थाना में लिखित आवेदन देकर पुत्र की हुलिया बताते हुए बरामदगी में पुलिस से मदद की गुहार लगायी है। थाने में दिये गये आवेदन में नायक ने कहा है कि आर्यन घर से 12 जून की दोपहर 1 बजे ललपनियाँ स्थित अम्बेडकर चौक निकला और फिर घर वापस नही आया। परिजनों ने आस-पास के गांवों एवं तमाम रिश्तेदारों के यहां भी खोजबीन की पर कहीं पता नही चल पाया है।
थाने में आवेदन देने के दौरान व्यवसायी अर्जुन नायक ने पुत्र आर्यन कुमार का हुलिया बताते हुए कहा कि वह गेहुंवा रंग, लंबाई लगभग साढ़े 4 फीट है। वह मुख्वाधिर है। जन्मजात सुनता और समझता है परंतु बोल नही पाता है। इस दौरान पुलिस ने अर्जुन नायक को आश्वासन देते हुए अविलंब लापता आर्यन को ढूंढ निकालने की बात कही है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक लापता आर्यन का कहीं से कोई भी सुराग नही मिला है। दूसरी ओर इस मामले को पुलिस गंभीरता से लेते हुए लापता आर्यन की खोज में जुटी हुई हैं।
![]()
















Leave a Reply