एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। नेशनल सिक्योरिटी एंड एंटी करप्शन क्राइम प्रीवेंटिव ब्रिगेड के झारखंड प्रदेश महामंत्री संगीता तिवारी ने 2 अगस्त को बोकारो जिला में कमिटी का विस्तार करते हुए पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र और परिचय पत्र निर्गत किया। मौके पर उपस्थित प्रदेश अध्यक्ष पी.एन. तिवारी ने कहा कि आज देश विकट परिस्थितियों से गुजर रहा है।
आम आदमी आर्थिक तंगी, शिक्षित युवा पीढ़ी और प्रवासी श्रमिक बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं। दूसरी तरफ अपराध करने वालों की संख्या में बढ़ोतरी होता जा रहा है। अपराध करने वाले रोज नए हथकंडे अपना रहें हैं। साईबर अपराधियों की संख्या और अपराध करने की शैली बढ़ते जा रही है। नामी व्यक्तीयों और कम्पनियों का एकाउंट बना कर सीधे सीधे जनता को अपना शिकार बना रहे हैं। ऐसे में नेशनल सिक्योरिटी एंड एंटी करप्शन क्राइम प्रीवेंटिव ब्रिगेड प्रशासन से मदद लें और प्रशासन की मदद कर आम जनता की मदद को सदैव तत्पर है।
उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़कर जनता के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच समाज में व्याप्त अपराध पर अंकुश लगाने की कोशिश है। यहां ब्रिगेड के प्रदेश महामंत्री संगीता तिवारी ने उपस्थित ब्रिगेड के पदाधिकारियों को प्रमाण-पत्र सौंपा जिसमें मुख्य रूप से बोकारो जिला अध्यक्ष अनिता सिंह, उपाध्यक्ष मंजू कुमारी गुप्ता, अखिलेश प्रसाद, शितेश समद, महासचिव इंद्रजीत कुमार सिंह, विरेन्द्र कुमार, सचिव अरविंद कुमार, राजेश्वर कुमार, सविता तिवारी, दूर्योधन प्रमाणिक शामिल है। मौके पर संयुक्त महामंत्री जय शर्मा, कुमार आदित्य आदि उपस्थित थे।
![]()












Leave a Reply