Advertisement

कोरोना जांच में विलंब से गुस्साये पुलिसकर्मियों ने डॉक्टर को पीटा

पीएमसीएच के सभी चिकित्सक गये हड़ताल पर

एस.पी.सक्सेना/ धनबाद (झारखंड)। धनबाद (Dhanbad) के पाटलिपुत्र मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (PMCH) में 3 अगस्त की संध्या लगभग छः बजे बरवाअड्डा पुलिस और डॉक्टर में झड़प हो गई। झड़प के बाद पीएमसीएच के तमाम चिकित्सक एवं चिकित्सा कर्मचारियों ने हड़ताल की घोषणा कर दी। सूचना पाकर धनबाद जिला उपायुक्त उमाशंकर सिंह के निर्देश पर डीएसपी मुकेश कुमार पीएमसीएच पहुंचे।

पीएमसीएच के अधीक्षक डॉ अरुण कुमार चौधरी और हड़ताली कर्मचारियों से बातचीत चल रही है। समाचार प्रेषण तक अस्पताल प्रशासन और पुलिस के बीच वार्ता चल रही है। अस्पताल के चिकित्सकों एवं कर्मचारियों का कहना है कि दोषी पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की जाए। कर्मियों का कहना है जब तक कार्रवाई नहीं होगी वे सभी कर्मी हड़ताल पर रहेंगे।

चिकत्सक के अनुसार पुलिस ने की पिटाई

अस्पताल कर्मियों के अनुसार घटना के वक्त डॉ एलबी टुड्डू ड्यूटी पर थी। यहां एक कर्मचारी और एक जीएनएम नर्स थी। पुलिस जवान के कोरोना जांच में देरी होने के कारण डॉक्टर टुड्डू के साथ धक्का-मुक्की व् गाली गलौज करने लगे। बीच-बचाव करने आए एक कर्मचारी को पुलिस ने जूता से पिटाई कर दिया। एक नर्स को भी चोटें आ गई। इसके बाद अस्पताल की ओर से भी कर्मचारी जुट गए और हंगामा शुरू कर दिया।

जानकारी के अनुसार बरवाअड्डा से 4 पुलिस जवान (2 महिला, दो पुरुष) कोरोना जांच के लिए पीएमसीएच पहुंचे थे। यहां मरीजो की लंबी लाइन की वजह से देरी हो रही थी। इस वजह से पुलिसकर्मी आक्रोशित हो गए। इसके बाद डॉक्टर और कर्मचारियों के साथ पुलिस कर्मियों की धक्का-मुक्की होने लगी। घटना के बाद अस्पताल के सभी कर्मचारी हड़ताल पर चले गए।

घटना के बाद पीएमसीएच के कर्मचारियों ने इसकी शिकायत स्थानीय विधायक राज्य सिन्हा, विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह, उपायुक्त सहित अन्य गणमान्यों से की। डीएसपी अमन कुमार पीएमसीएच पहुंचकर समझाने बुझाने का काम शुरू किया है। समाचार प्रेषण तक वार्ता जारी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *