संवाददाता/ तेनुघाट (बोकारो)। तेनुघाट, चापी, घरवाटांड़, उलगड्डा और आस-पास के क्षेत्रों में कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की नवमी को अक्षय नवमी के रूप में मनाया गया। महिलाओं के साथ पुरुष भी इस दिन विभिन्न जगहों पर आंवला वृक्ष के पास पहुंचे। विष्णु (Lord Vishnu) के प्रतीक माने जाने वाले आंवला वृक्ष की पूजा की। आंवला के वृक्ष में सूत बांधकर उनकी पूजा की और भजन कीर्तन की।
परिजनों के सुख समृद्धि की कामनाएं की। इस दौरान श्रद्धा और आस्था की झलक देखने को मिली। पूजा के बाद श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। पुजारी राजीव पांडे ने बताया आंवला वृक्ष में बहुत सी बीमारियों की लड़ने की ताकत होती है। आंवला वृक्ष के नीचे भोजन करने से बीमारी दूर होती है और पुण्य की प्राप्ति होती है।
![]()













Leave a Reply