Advertisement

अधिवक्ता संघ के नए सदस्यों का किया स्वागत

तेनुघाट (बोकारो)। तेनुघाट अधिवक्ता संघ के नवनिर्वाचित चित्रांश परिवार के सदस्यों को बोकारो एवं करगली में संघ के अध्यक्ष कुमार अनंत मोहन सिन्हा एवं संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) राकेश कुमार को शॉल ओढ़ाकर, बुके, फुलमाला व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया, साथ ही उन्हें बधाई दी गई। नई कमिटी से आशा जाहिर की बेरमो को अतिशीघ्र जिला का दर्ज प्राप्त करवाएंगें।

बोकारो चित्रगुप्त महापरिवार के अध्यक्ष गोरख प्रसाद सिन्हा ने कहा कि जितने भी चित्रांश परिवार के सदस्य निर्वाचित हुए है उनसे उम्मीद है कि वे अपने क्षेत्र का विकास करेंगे। चित्रांश परिवार के जो भी सदस्य जीतकर आये हैं उन्हें बहुत बहुत बधाई, और जो हारे हैं उन्हें भी शुभकामनाएं। क्योंकि जो लड़ते हैं वही जीतते या हारते हैं। आज हारे हैं कल जीत उनकी कदम चूमेगी। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष कुमार अनंत मोहन सिन्हा ने कहा की अपनी जीत के लिए अधिवक्ता संघ के सभी सदस्यों को धन्यवाद देता हूँ। मैं हमेशा सभी के हक के लिए लड़ता हूं और लड़ता रहूंगा।

इस अवसर पर बोकारो चित्रगुप्त महापरिवार के संगठन सचिव पाण्डेय कृष्ण कुमार (बाला जी), उपाध्यक्ष आर आर वर्मा एवं संजय कुमार सिन्हा, महासचिव के पी सिन्हा, सचिव पंकज कुमार सिन्हा, चित्रगुप्त महापरिवार करगली बाजार समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार सिन्हा, संयोजक संतोष कुमार सिन्हा सहित हरि शंकर प्रसाद, सुभाष कटरियार, रमेन्द्र कुमार सिन्हा, वेंकट हरि विश्वनाथन, शैलेष कुमार सिन्हा, कनक कुमार, अजय अम्बष्ठ, सोनू पांडेय, राजकुमार, सुनील कुमार, मिक्की कुमार, प्यारे लाल सहित कई लोग मौजूद थे।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *