Advertisement

अधिवक्ता लिपिक संघ ने मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार

ममता सिन्हा/ तेनुघाट (बोकारो)। अधिवक्ताओं की ही तरह अब उनके लिपिकों को भी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिलने का मार्ग प्रशस्त हो गया है। बीते 2 जून को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड अधिवक्ता लिपिक कल्याण निधि नियमावली को मंजूरी दे दी है। इसे लेकर विधि समिति के गठन संबंधी अधिसूचना जारी कर दी गई है।

इस बात की जानकारी बेरमो, तेनुघाट लिपिक संघ के अध्यक्ष रतन कुमार सिन्हा एवं महासचिव सत्येन्द्र कुमार सिन्हा ने 4 जून को तेनुघाट में सभी लिपिकों की एक बैठक कर दी। तेनुघाट के अधिवक्ता लिपिक संघ के अध्यक्ष रतन कुमार सिन्हा व उपस्थित लिपिकों ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति आभार प्रकट किया एवं बधाई दी है। इस मौके पर वरीय अधिवक्ता लिपिक विजय कुमार सिन्हा, कोषाध्यक्ष संतोष कटरियार, अरविंद शर्मा, मोहम्मद असलम अंसारी, मेही लाल मुर्मू, मन्टू राम, हरेंद्र प्रसाद, नारायण हेंब्रम सहित अधिवक्ता लिपिक संघ के सदस्य उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *