Advertisement

कोविड-19 की रोकथाम को लेकर गोमियां में प्रशासन अलर्ट

प्रहरी संवाददाता/ गोमियां (बोकारो)। पूरे झारखंड में लगातार COVID-19 संक्रमण को बढ़ते देखा जा रहा है। बोकारो जिले के हद में गोमियां प्रखंड इस वैश्विक महामारी से अछूता नहीं है। गोमियां (Gomia) में लगातार 5 नए संक्रमण के मामले मिले हैं।

इसे देखते हुए 29 जुलाई को बेरमो एसडीएम नीतीश कुमार सिंह और गोमियां थाना प्रभारी विनय कुमार दल बल के साथ गोमियां मोड, स्वांग 1b और हजारी मोड़ में राशन दुकान, सब्जी दुकान, कपड़ा दुकान एवं ग्राहकों को सख्त हिदायत देकर सोशल डिस्टेंस का पालन करने के साथ मास्क का उपयोग करने के लिए कहा।

एसडीओ सिंह ने बेवजह दुकानों में भीड़ ना लगे इसके लिए सभी दुकानदारों को कड़ी चेतावनी दी। ताकि लोग इस वैश्विक महामारी में सुरक्षित रहें। उन्होंने थाना प्रभारी से सख्ती से निर्देशों का पालन करने का निर्देश दिया।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *