Advertisement

अभिनेता विवेक ने शहीद के बेटे को दिए दो लाख

एस.पी.सक्सेना/ रांची (झारखंड)। पुलवामा हमले के शहीद के बेटे को दो लाख रुपये की मदद फिल्‍म अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने की। बीते 26 अप्रैल की शाम अभिनेता ओबेरॉय बच्‍चे से मिलने के लिए ही रांची आए थे। राजधानी के बरियातू रोड स्थित रानी चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में इलाजरत पुलवामा हमले में शहीद के बेटे से उन्‍होंने मुलाकात की।

अभ‍िनेता ने इलाजरत बच्‍चे को दो लाख एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता दी। साथ ही कुछ खिलौने और कपड़े भी बच्‍चे के लिए उनके परिजनों को दिया।इससे पूर्व शाम में बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर रांची के जाने माने युवा व्‍यवसायी अश्वनी राजगढ़िया ने अभिनेता विवेक का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। वहां से दोनो साथ में शहीद के इलाजरत बेटे को देखने के लिए अस्‍पताल रवाना हुए। रानी चिल्ड्रेन हॉस्पिटल में भर्ती पुलवामा हमले में शहीद के इलाजरत बेटे से मिलने के बाद अभिनेता विवेक ओबेरॉय मुख्‍यमंत्री रघुवर दास से भी मिले। मौके पर अभिनेता के साथ अश्वनी भी मौजूद थे।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *