Advertisement

तेनुघाट में अधिवक्ताओं सहित लगभग 66 लोगों का लिया गया स्वाब सेम्पल

प्रहरी संवाददाता/ तेनुघाट (बोकारो)। बोकारो (Bokaro) जिला चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संतोष कुमार पाठक द्वारा पेटरवार की गठित टीम ने 2 अगस्त को तेनुघाट में अधिवक्ता, अधिवक्ता लिपिक, दुकानदार एवं अन्य कुल 66 लोगों का स्वाब सेम्पल लेकर जांच के लिए भेजा गया।

जानकारी देते हुए पेटरवार से आई मेडिकल टीम के डॉक्टर अलबेल केरकेट्टा ने बताया कि सिविल सर्जन बोकारो के निर्देश पर उनके अलावा मेडिकल टीम सदस्य संतोष कुमार, मनोज कुमार महतो, अमित कुमार के द्वारा 66 लोगों का स्वाब सैंपल तेनुघाट अधिवक्ता संघ के नए भवन मे जांच शिविर आयोजित कर जांच के लिए भेजा गया।

अधिवक्ता संघ के महासचिव वकील प्रसाद महतो ने बताया कि जांच देते समय सभी स्वस्थ हैं। जांच रिपोर्ट आने की बात इस दिशा में पहल की जाएगी। जांच के समय संघ के उपाध्यक्ष महादेव राम, पूर्व महासचिव बसंत कुमार महतो, अरुण कुमार सिन्हा, पवन कुमार, डीएन तिवारी,सुभाष कटरियार, गणेश प्रसाद गुप्ता, रबिन्द्रनाथ बोस, पुनीत लाल प्रजापति, तेजू करमाली, नरेन्द्र सिंह, बीरेंद्र प्रसाद, चंद्रशेखर प्रसाद सिंह, मनोज चौबे सहित कई अधिवक्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *