Advertisement

झारखंड के जामताड़ा में बैंक से 59 लाख की लूट

रांची। झारखंड के जामताड़ा जिले में बैंक ऑफ बड़ौदा की मिहिजाम शाखा से अज्ञात अपराधियों ने 59 लाख रुपये लूट लिए। यह घटना शुक्रवार सुबह करीब 10.30 की है। मिहिजाम रेलवे स्टेशन के समीप मुख्य मार्ग पर स्थित इस बैंक के खुलते ही पिस्टल से लैस अपराधी अंदर घुस आए और वारदात को अंजाम देकर आराम से निकल गए।

लुटेरों के जाने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही डीआइजी अखिलेश कुमार झा व एसपी जया राय भी पहुंचे। डीआइजी ने बताया कि बैंक की इस शाखा में 69 लाख रुपये थे। अपराधियों ने 10 लाख के सिक्के छोड़ दिए। जानकारी के मुताबिक, विभागीय पड़ताल के लिए बैंक के क्षेत्रीय अधिकारी जमशेदपुर से पहुंचे हैं। बैंक प्रबंधक अखिलेश पांडेय ने बताया कि घटना के यहां दो बैंक कर्मी थे। बगल में ही सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा है, लेकिन वह नहीं खुली थी।

अपराधियों ने वारदात को अंजाम देने से पहले सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए। इधर, पुलिस ने अपराधियों की तलाश में झारखंड-पश्चिम बंगाल की सीमा पर वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया। श्वान दस्ता भी जांच में जुट गया। मगर, लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिला। डीआइजी ने बताया कि अब तक की जांच में बैंक प्रबंधन की आंतरिक खामियां उजागर हुई हैं। लूटकांड की गहन जांच के लिए एसडीपीओ व डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई है। वारदात के वक्त रोकड़पाल व एक चपरासी अंदर था। बैंक प्रबंधक और सुरक्षा कर्मी नहीं थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *