सभी मरीजों को कोविड वार्ड में शिफ्ट करने की तैयार
प्रहरी संवाददाता/ बोकारो। शनिवार को बोकारो जिला में COVID 19 के 5 नए मामलों की पुष्टि हुई है। इनमें सेक्टर-4/A का रहने वाला 33 वर्षीय व्यक्ति, जो पटना (Patna) से आया था। दूसरा मामला सेक्टर-3/E का 28 वर्षीय व्यक्ति, जो बिहार से आया था।
तीसरा मामला पुराना चास का 34 वर्षीय व्यक्ति, चौथा मामला कुंवरसिंह कॉलोनी चास का 56 वर्षीय व्यक्ति, जो पटना से आया था तथा पांचवा मामला सेक्टर-12 का 56 वर्षीय व्यक्ति है। उपायुक्त मुकेश कुमार के अनुसार सभी को कोविड 19 अस्पताल में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। साथ ही इन पांचों व्यक्तियों का कॉन्टेक्ट हिस्ट्री की ट्रेसिंग की जा रही है, ताकि आगे मामले प्रसार को रोका जा सके। बोकारो (Bokaro) जिला में अब कुल सक्रिय मामले 39 हो गए हैं।
उपायुक्त की अपील ‘सभी कोई कवच का रखें ख्याल’
उपायुक्त मुकेश कुमार ने आमजनों से अपील की है कि कवच का हमेशा ख्याल रखें। शहरी क्षेत्रों में कोरोना ने दस्तक दे दी है। ऐसे में विशेष सावधान रहने की आवश्यकता है। सभी कोई मास्क का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, सामाजिक दूरी का पालन करें, नियमित अंतराल पर अपने हाथों को साबुन से धोते रहें तथा समय समय पर सैनिटाइजर का प्रयोग करते रहें।
![]()












Leave a Reply