Advertisement

पिस्तौल की नोक पर निजी फायनेंस कंपनी कर्मी से 40 हजार की लूट

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। बोकारो (Bokaro) जिला के हद में 17 जुलाई को दिनदहाड़े निजी फायनेंस कंपनी कर्मी से लुटेरों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। पुलिस मामलें की छानबीन में जुटी है। समाचार प्रेषण तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

जानकारी के अनुसार बोकारो धनबाद मार्ग पर धनबाद जिला से सटे बोकारो झरिया ओ पी थाना के हद में दामोदा सड़क मार्ग के जमुनिया नदी पुल के समीप 17 जुलाई को दिनदहाड़े लुटेरों ने पिस्तौल की नोक पर आशीर्वाद माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कर्मचारी बंधू महतो से नगदी लगभग चालिस हजार रुपये लूट लिया। कंपनी के कर्मचारी बंधू महतो, मुकेश कुमार बाइक से दुग्दा बस्ती के फूलझरिया टोला से किस्त की रकम वसूल कर हरिना जा रहे थे।

इस दौरान जमुनिया नदी पुल के समीप अज्ञात लुटेरों ने कंपनी के कर्मचारी से 28 हजार नगदी और 12 हजार के टैब लूट लिए। कर्मचारी महतो ने बताया कि तीन अपराधी एक ही मोटरसाइकिल पर सवार थे। जो जमुनिया नदी के समीप ओवरटेक कर उसके बाइक को रोककर पिस्तौल तानकर वसूले गये रकम और एक टैब लूटकर चंपत हो गए। भुक्तभोगी महतो ने इस संबंध में बोकारो झरिया ओ पी थाना में लिखित तहरीर दे दी है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।समाचार प्रेषण तक किसी की गिरफ्तारी की सूचना नहीं है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *