Advertisement

लातेहार में लैंडमाइंस विस्फोट से 4 जवान घायल

लातेहार। लातेहार के छिपादोहर क्षेत्र के लाटू में नक्सलियों की ओर से किए गए लैंडमाइन विस्फोट में चार जवानों के घायल होने की सूचना है। घायल जवानों को इलाज के लिए रांची भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक, यहां बूढ़ा पहाड़ क्षेत्र में नक्सलियों को खदेड़ने के लिए सुरक्षा बलों के साथ मिलकर झारखंड पुलिस नक्सल विरोधी ऑपरेशन चला रही है। अति नक्सल प्रभावित इस क्षेत्र में दो हजार से अधिक जवान अभियान में लगे हैं।

कुख्यात माओवादी अरविंद व सुधाकरन के इसी इलाके में होने की सूचना के बाद घेरने में पुलिस जुटी है। अभियान के बीच ही दो-तीन दिन पहले इसी इलाके से नक्सलियों द्वारा 10 बच्चों को उठा ले जाने की चर्चा थी। हालांकि पुलिस ने बच्चों को उठाकर ले जाने की घटना से इनकार किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *