चंदनकियारी। तीन दिवसीय विनोद महोत्सव की शुरुआत सिंहडीह बिजुलिया में झारखंड सरकार के मंत्री अमर कुमार बाउरी ने विनोद बिहारी महतो की प्रतिमा का आवरण बगोदर के विधायक नागेंद्र महतो के साथ किया।
मंत्री ने कहा शिक्षा समाज के लिए जरूरी है इसलिए विनोद बाबू ने शिक्षा पर विशेष जोर दिया हमें उनके बताए रास्ते पर चलने का जरूरत है सरकार ने विनोद बाबू के नाम का विश्वविद्यालय बनाकर उनको श्रद्धांजलि दी है। सिहडीह में बरसों से बिजली नहीं थी सरकार ने यहां बिजली पहुंचाई। चंदनकियारी में विकास ही विकास हो रहा है जिसके तहत गवाई बराज परियोजना को 140 करोड रुपए खर्च कर किसानों के चेहरे पर खुशी लाने का काम किया जा रहा है।
आगे उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में चंदनकियारी विधासभा के साथ साथ पूरे प्रदेश में विकास हो रहा हैं। चंदनकियारी में बिजली, पानी, सड़क व शिक्षा के अलावा हर क्षेत्र में विकास दिखने लगा हैं। जिस विश्वास के साथ सूबे के जनता ने भाजपा की सरकार बनाया है, उस विश्वास के साथ भाजपा विकास की काम कर रही हैं।
इसे पूर्व विनोद बिहारी स्मारक समिति द्वारा एक दिवसीय महिला फुटबल मैच का आयोजन किया गया जो झारखंड एवं बंगाल के बीच खेला गया। मुख्य अतिथि खेल मंत्री अमर कुमार बाउरी, बगोदर विधायक नागेंद्र महतो मैच में उपस्थित होकर खिलाडियों से हाथ मिला कर परिचय किया एवं खेल का लुत्फ उठाया और पुरस्कृत किया।
![]()













Leave a Reply