Advertisement

झारखंड श्रम प्रवर्तन विभाग से निबंधित 38 मजदूर वर्धा रवाना

विजय कुमार साव/ गोमियां (बोकारो)। गोमियां (Gomia) प्रखंड के हद में साड़म बाजार टांड से 7 जुलाई को गोमिया से झारखंड श्रम प्रवर्तन विभाग के निबंधित 38 श्रमिकों को महाराष्ट्र के वर्धा रवाना किया गया। भाकपा के राज्य सचिव मंडल सदस्य सह ठीकेदार मजदूर यूनियन के महासचिव इफ्तेखार महमूद,संवेदक सह समाजसेवी जयप्रकाश तिवारी एवं गोमियां के श्रमिक मित्र मनोज कुमार सिंह ने हरी झंडी दिखाकर मजदूरों को महाराष्ट्र के नागपुर जिला अंतर्गत वर्धा रोजगार के लिए रवाना किया।

निबंधित होने के कारण सभी मजदूरों का डाटा श्रम विभाग के पास रहेगा और राज्य सरकार द्वारा दिये जाने वाले सभी सुविधाएं भी मुहैया कराई जाएगी। सभी निबंधित श्रमिकों को डेढ़ लाख रुपए का बीमा का लाभ मिलेगा। जो श्रमिक दूसरे राज्यों में रोजगार के लिए जाएंगे,उन्हें स्थानीय श्रम विभाग के कार्यालय में निबंधन कराना आवश्यक है। श्रमिकों में गोमियां प्रखंड के साड़म, होसिर, ललपनिया, कुसुमडीह, पेटरवार एवं कसमार प्रखंड के बरई, मायापुर, अरजुआ आदि गांवो के रहिवासी शामिल हैं। मौके पर मुख्य रूप से अरुण सिंह, विकास तिवारी, रितेश प्रसाद, असनुल अंसारी, अनवर रफी, मनीष प्रसाद, सरोज चंद्रवंशी आदि उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *