क्षेत्र के दर्जनों जरूरतमंद लोगों के बीच राहत सामग्री का वितरण
ईश्वरी बाबू नेता ही नहीं क्षेत्र के अभिभावक थे, जात पात से उपर था उनके कार्य- सूर्यपत
एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। श्रमिक नेता स्वर्गीय ईश्वरी प्रसाद सिंह के 30वीं पुण्यतिथि समारोह 27 मई को उनके पुत्र अजय कुमार सिंह के आवास सह आवासीय कार्यालय में आयोजित किया गया। यहां उपस्थित लोगों ने स्व. सिंह के जीवनी पर प्रकाश डाला। संबोधित करते हुए श्रमिक नेता वेदव्यास चौबे ने कहा कि ईश्वरी बाबू की कीर्ति अमर है। उनके द्वारा किए गए कार्य लोग अनुसरण करते हैं। उनके कार्य प्रणाली ऐसे थे जिसके सभी लोग कायल थे। मन की बात मन के उदगार बेहिचक रखते थे। उनकी सादगी भरा जीवन सभी को प्रभावित करती थी। श्रमिक नेता सूर्यपत सिंह ने कहा कि स्वर्गीय सिंह मेरे बड़े भाई समान थे।
उनका आशीर्वाद हमेशा हम लोगों के साथ रहा है। कथारा क्षेत्र हीं नहीं बल्कि बेरमो कोयलांचल में ट्रेड यूनियन करने वाले लोग उन्हें अपना अभिभावक मानते थे। मजदूरों के संघर्ष में अग्रणी भूमिका का निर्वाह कर मजदूरों के सुख दुख में हाथ बटाते थे। सहज विश्वास नहीं होता कि आज उनके निधन के 30 वर्ष हो गए। प्रतिदिन क्षेत्र में मजदूरों के जुबान पर स्वर्गीय ईश्वरी बाबू का नाम होता है। संबोधित करते हुए स्व.सिंह के पुत्र व् सीसीएल सेफ्टी बोर्ड सदस्य अजय कुमार सिंह ने कहा कि पिता के द्वारा मिला संस्कार जीवन का सबसे बड़ा पूंजी है।
आज ऐसे पिता का पुत्र होने का गर्व महसूस होता है। पिता के आशीर्वाद से उनके द्वारा दी गयी शक्ति से आज सेवा भाव के लिए कदम आगे बढ़ते हैं। हमेशा मेरे पिता मेरे जीवन में प्रेरणा के श्रोत रहे हैं। दलगत भावना से उपर उठकर सभी लोगों के लिए आगे बढ़कर साथ निभाना पिता की प्रवृत्ति थी। अगर थोड़ा भी वह गुण प्राप्त हो सके ऐसा प्रयास करने की चेष्टा होती है। पिता के अधूरे सपने को साकार कर सकूं पुण्यतिथि के अवसर पर यही मैं आशीर्वाद की कामना करता हूं। उन्होंने कहा कि व्यक्ति मरता है उसकी कीर्ति अमर होती है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पुत्रवधू अर्चना सिंह, पुत्र विजय कुमार सिंह, पुत्रवधू ममता सिंह, पौत्र अमन आकाश, पौत्री आकांक्षा सिंह, शाल्वी, शगुन सहित मंदिर के पुजारी गुप्तेश्वर पांडेय, श्रमिक नेता गणेश गोप, अरविंद कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह, विजय यादव, नसीम अख्तर, संतोष सिन्हा, पिंटू राय, भरत मेहता, धनेश्वर यादव, दीपक कुमार, शुभम कुमार, महिला नेत्री सविता सिन्हा आदि शामिल थे। धन्यवाद ज्ञापन विश्वनाथ राज ने किया।
![]()












Leave a Reply