एस.पी.सक्सेना/ रांची (झारखंड)। सरायकेला- खरसावां जिला के हद में गम्हरिया थाना अंतर्गत ईटागढ़ गांव में एक गर्भवती नवविवाहिता का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मायके वालों ने ससुरालवालों पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना होलिका दहन के दिन 9 मार्च की बताई जा रही है।
मृतका के मायके वालों के अनुसार जिस लड़के के साथ महिला की शादी हुई थी उसका पूर्व से ही उसकी भाभी के साथ नाजायज़ संबंध था। परिवार वाले सब कुछ जानते हुए भी अनजान बन अपने पुत्र का ही समर्थन करते थे। बताया जा रहा है की होलिका दहन की रात महिला को ससुराल वालों ने जलाकर मारने की योजना बनाई थी, मगर गांव वालों को इसकी भनक लग गई और पुलिस को महिला के पिटाई की सूचना दे दी। जब तक पुलिस पहुंचती इससे पूर्व महिला की हत्या की नीयत से उसकी गला दबाकर उसे मौत की नींद सुला दिया गया।
पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के मायके वालों के लिखित शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उधर पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही इसका खुलासा हो सकेगा की यह हत्या है या आत्महत्या। दूसरी ओर मृतका के ससुराल वालों का कहना है की महिला ने आत्महत्या की है। मृतक महिला का एक बच्चा पूर्व से है और वह छह महीने की गर्भवती भी थी। आरोपी पति का नाम गोमहा रजक बताया जा रहा है।
![]()












Leave a Reply