Advertisement

प्राचार्य विहीन +2 श्रमिक उच्च विद्यालय तुपकाडीह

गिरा शिक्षा का स्तर

फिरोज आलम/ जैनामोड़ (बोकारो)। बोकारो जिला के हद में तुपकाडीह़ (Tupkadih) का +2 श्रमिक उच्च विद्यालय आज प्राचार्य विहीन रहने के कारण यहां शिक्षा का स्तर दिनोदिन गिरता जा रहा है। इस विद्यालय को वर्ष 2017 में प्लस टू की मान्यता दी गयी। विद्यालय के 2019-21 सत्र में 392 छात्र छात्राओं की संख्या है।वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण 2020_2022 का नामांकन अभी नहीं हो पाया है। एवं 10वीं व 11वी के परीक्षा परिणाम भी अभितक नही आया है। जिस कारण उनकी पढ़ाई अभी पूरी तरह नहीं हो पा रही है।

12वीं कक्षा के छात्र गूगल, व्हाट्सएप, इंटरनेट के माध्यम से पढ़ाई जारी रखे हैं। इस विद्यालय में कुल 20 कमरे 6 प्रोफेसर हैं। सभी विषय के अलग-अलग प्रोफेसर भी इस विद्यालय में मौजूद नहीं है। सबसे बड़ी बात यह है कि विद्यालय में प्राचार्य भी नहीं होने के कारण विद्यालय की विधि व्यवस्था ठीक ढंग से नहीं हो पा रही है। इसके लिए विद्यालय परिवार सांसद विधायक के साथ-साथ शिक्षा मंत्री को ध्यान आकृष्ट करते हुए आग्रह किया है कि यहां अध्ययनरत गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा देने के लिए +2 में प्रोफेसर एवं प्राचार्य का होना जरूरी है।

क्योंकि आसपास के 10 किलोमीटर के दायरे में कोई भी सरकारी उच्च विद्यालय +2 मान्यता प्राप्त नहीं है। इस विद्यालय में गरीब तबके के बच्चे बच्चियाँ जो शिक्षा प्राप्त कर पाने की स्थिति में नहीं हैं वह भी उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे है। विद्यालय सुविधा संपन्न हो जाए तो यह विद्यालय अपने उच्च गुणवत्ता उच्च शिक्षा देने के लिए हमेशा तत्पर रहेगा।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *