Advertisement

सिंचाई सुविधा बढ़ाने के लिए बनेंगे 111 तालाब : जानकी

बरकट्ठा । प्रखंड क्षेत्र के तुइयो पंचायत के ग्राम खैरा में लघु सिंचाई विभाग की ओर से बनने वाले तालाब 60 लाख की लागत की बनना है। तालाब का शिलान्यास किया गया है। यह तालाब 60 लाख की लात से बनना है। तालाब का शिलान्यास विधायक सह झारखंड आवास बोर्ड के अध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव व जिप उपाध्यक्ष जानकी प्रसाद यादव व जिप उपाध्यक्ष चंदन देवी ने संयुक्त रूप से किया। शिलान्यास कार्यक्रम में ग्रामीण अतिथियों का स्वागत ढोल नगाड़ा व माला पहना कर किया।

मौके पर जानकी प्रसाद यादव ने उपस्थित सभी लोगों को नए साल की बधाई दी। उन्होंने कहा कि बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र कृषि प्रधान क्षेत्र है। यहां के किसानों के हरेक खेत में पानी पहूंचाने का काम करूंगा। पूरे विधानसभा क्षेत्र में 150 छोटे बड़े तालाब निर्माण कराने का काम किया हूं। बचे कार्यालय में 111 तालाब बनाने का काम करूंगा। हमने पूरे क्षेत्र में उच्च विद्यालय प्लस टू विद्यालय बनाने का कार्य करूंगा। बरकट्ठा में तीन तीन जलाशय योजना को स्वीकृत कराया।

बिजली के लिए पावरग्रिड की स्वीकृत कराया। सरकार के द्वारा सभी दो-दोय गाय जाएंगे। मौके पर विधायक प्रतिनिधि राजकुमार नायक, मुखिया दशरथ यादव, बेडोकला मंडल अध्यक्ष बिरेंद्र यादव, परसाबाद मंडल अध्यक्ष विवेक साव, पंसस उतिम महतो, द्वारिका पासवान, सरीता देवी, दशरथ यादव, कुंज बिहारी सिंह, सरयु सिंह रामदेव सिंह, कुलदीप सिंह सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *