Advertisement

स्व. बोड़ो मांझी की 10वीं पुण्यतिथि

फिरोज आलम/ जैनामोड़ (बोकारो)। पेटरवार प्रखंड के कारनडीह गांव में स्वर्गीय बोड़ो मांझी (Bodo Manjhi) की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन (JMM Suprimo Shibu Soren) ने कहा कि स्व. मांझी वर्ष 1962 में भू-माफियाओं और जमाखोर महाजनों के खिलाफ आंदोलन छेड़ा था। उन्हें जमाखोरों के खिलाफ लड़ने वाले इकलौते नेता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने भू-माफियाओं के खिलाफ आंदोलन कर उन्हें भगाया और समाज के मजलूमों को मुक्त कराया।

झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन ने कहा की मौजूदा समय में भी झारखंड में भू-माफियाओं के खिलाफ आंदोलन करने की जरूरत है। यहां उन्होंने स्व. मांझी की प्रतिमा का अनावरण किया। मूर्ति का आवरण के दौरान उनकी पत्नी सुरजन मुन्नी देवी ने स्वर्गीय मांझी की फोटो पर माला पहनाया। इस अवसर पर डुमरी विधायक जगरनाथ महतो ने कहा की झारखंड के आगामी चुनाव में जेएमएम की तरफ से मुख्यमंत्री के रूप में हेमंत सोरेन को देखना है। गठबंधन धर्म का पालन करते हुए जो भी पार्टी का उम्मीदवार होगा उसे ही वोट देना चाहिए।

जब तक जमीन की सरकार नहीं बनती सरगम आंधी के सपनों को पूरा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने गरीबों को 200 यूनिट बिजली फ्री देने की बात कही है। इस मौके पर हीरालाल मांझी, अशोक मुर्मू, गुन्नू हांसदा, कालीचरण मांझी, स्व. मांझी के पांचों पुत्रों क्रमश: गोपीनाथ मांझी, बाबूनाथ मांझी, कालीचरण मांझी, बाजून मांझी तथ संतोष मांझी के अलावा अनिल मुर्मू, शोभा देवी, दिलीप बोस, दुर्गा मांझी, जगेश्वर टूडू, धनीलाल सोरेन, राजकुमार बोस, राजेश मुर्मू आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *