Advertisement

पुलिस-नक्सली के मुठभेड़ में 1 नक्सली ढेर

एके-47 व् राइफल बरामद

एस.पी.सक्सेना/ रांची (झारखंड)। झारखंड-बिहार बॉर्डर के कोडरमा (Kodarma) जिला के हद में 18 जून की दोपहर सतगांवा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 1 नक्सली को मार गिराया गया है। सीआरपीएफ 22(एफ) बटालियन और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह उपलब्धि मिली है। इस दौरान पुलिस द्वारा सर्च अभियान में एक एके-47, 1 राइफल और रेडियो सेट बरामद किया गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस की यह मुठभेड़ सैक मेंबर प्रद्युमन शर्मा के दस्ते के साथ हुआ। नक्सली प्रद्युमन पर 25 लाख का इनाम था। राज्य में बड़े पैमाने पर नक्सलियों के खिलाफ चल रहे अभियान में पुलिस को यह सफलता हांथ लगी है। राज्य के सीमावर्ती इलाके में राज्य के डीजीपी एमवी राव के आदेश पर एक बार फिर नक्सलियों के खिलाफ बड़े पैमाने पर अभियान की शुरुआत की गयी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *