Advertisement

वरूण कुमार सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिमंडल प्रदेश प्रभारी से मिला

एस.पी.सक्सेना/ बोकारो। बोकारो जिला कांग्रेस (Congress) ई उपाध्यक्ष वरूण कुमार सिंह के नेतृत्व में पार्टी सदस्यों का एक प्रतिनिधिमंडल 5 मार्च को पार्टी के प्रदेश प्रभारी आरपीएन सिंह (RPN Singh) से रांची स्थित प्रदेश कार्यालय में मिला। इसके पूर्व प्रभारी सिंह के नेतृत्व में झारखंड विधानसभा चुनाव (Jharkhand Assembly Election) में पार्टी की भारी जीत एवं प्रदेश में संगठन की मजबूती पर हर्ष व्यक्त करते हुए सदस्यों द्वारा उन्हें पुष्प गुच्छ प्रदान कर भव्य स्वागत किया गया। साथ ही जिला उपाध्यक्ष सिंह ने जिले में संगठन की वस्तु-स्थिति से अवगत कराया।

जिला उपाध्यक्ष सिंह ने बेरमो कोयलांचल के कथारा, बीएण्डके एवं ढोरी कोयला प्रक्षेत्र में कार्यरत मजदूरों के व्याप्त पानी, बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, पदोन्नति जैसी जव्वलंत समस्याओं से अवगत कराया। कांग्रेस प्रभारी सिंह ने सीसीएल सीएमडी, डीपी एवं राज्य सरकार से संबंधित विभागों के अधिकारियों से मिलकर मजदूर समस्याओं को सकारात्मक पहल करवाने का आश्वासन दिया। प्रदेश प्रभारी सिंह ने प्रदेश कमिटि के निर्देशानुसार आगामी 8 मार्च से शुरू हो रहे प्रमंडलीय स्तर पर सदस्यता अभियान चलाए जाने पर सभी पार्टी सदस्यों को अपने-अपने क्षेत्र में लग जाने को कहा। सदस्यता अभियान की शुरुआत बोकारो जिला से होगी।

उन्होंने बेरमो विधानसभा क्षेत्र के बेरमो आने का भी न्योता स्वीकार किया।प्रतिनिमंडल सदस्यों में वरुण कुमार सिंह के अलावा योगेंद्र सोनार, वकील अंसारी, नंदकिशोर प्रसाद, सतपाल सिंह, नागेश्वर विश्वकर्मा, अंजनी कुमार सिंह, कजरु हाड़ी, हरेंद्र सिंह, शैलेन्द्र भारती, देवी मंडल, अनूप मंडल, दिलशाद अंसारी, सिकंदर अंसारी, सुबोध सिंह, सतीश सिंह, बोधा सिंह, संजय कुमार, जाकिर अंसारी, मिस्टर अंसारी इत्यादि का नाम मुख्य रूप से शामिल है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *