साभार/ नई दिल्ली। पुलवामा हमले के बाद भारतीय वायुसेना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान में घुसकर जैश के बालाकोट, चकोटी और मुजफ्फराबाद में ठिकाने तबाह किए हैं। इसके साथ ही जानकारी मिली है जैश के क्ट्रोल रूम अल्फा-3 को भी भी नेस्तानाबूत कर दिया गया है। भारत के 12 मिराज 2000 लड़ाकू विमानों बालाकोट में आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के सबसे बड़े ठिकाने को ध्वस्त कर दिया गया। इस हमले में जैश सरगना मसूद अजहर के साले मौलाना यूसुफ अजहर के भी मारे जाने की खबर है। हालांकि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है।
बता दें कि कल ही पाकिस्तान के आर्मी चीफ जनरल कमर बाजवा ने पाकिस्तानी वायुसेना के हेडक्वार्टर का दौरा किया था। बाजवा ने पाक के वायुसेना प्रमुख मुजाहिद अनवर खान से भारत के संभावित एक्शन को लेकर बात की थी। भारत के विदेश सिचव विजय गोखले ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि भारत ने एक नॉन मिलिटरी ऐक्शन के तहत आतंकियों के ठिकानों को ध्वस्त किया है। उन्होंने बताया कि इस हमले में इस बात का ख्याल रखा गया कि आम नागरिकों को कोई नुकसान नहीं पहुंचे। उन्होंने बताया कि वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने घने जंगलों में आतंकी ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की। न्यूज एजेंसी रायटर्स को एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने बताया कि भारत के इस बड़े एयर स्ट्राइक में 300 आतंकवादी मारे गए हैं।
गोखले ने बताया कि बालाकोट में जैश के आतंकी कैंप को जैश सरगना मसूद अजहर का साला मौलाना युसूफ अजहर द्वारा चलाया जाता है। उन्होंने कहा, ‘ हमने कुछ देर पहले हमला किया है। पाकिस्तान अपनी धरती से आतंकियों को खत्म करने के लिए कोई कदम नहीं उठा रहा है। भारत ने आतंक को खत्म करने के लिए नॉन मिलिटरी ऐक्शन के जरिए आतंकी ठिकानों को तबाह किया है। उम्मीद है कि पाकिस्तान जैश और अन्य आतंकी संगठनों के टेरर कैंपों को खत्म करेगा।’
सूत्रों ने बताया कि यह भारतीय थल सेना और एयरफोर्स का वेल कॉर्डिनेटेड हमला था। खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट एयरफोर्स से शेयर किये गए थे, जिसके बाद इस पिन पॉइंट ऑपरेशन को अंजाम दिया गया। यह ऑपरेशन बेहद गुप्त रखा गया था। भारतीय वायुसेना का यह ऑपरेशन करीब 35 से 40 मिनट तक चला। एयरफोर्स के मिराज-2000 लड़ाकू विमानों ने देर रात 3:30 बजे भारतीय एयरबेस से उड़ान भरी और करीब 4-5 मिनट बाद एलओसी के पार पहुंच गए। इसके बाद रात करीब 3:45 बजे से 3:55 बजे तक मुजफ्फराबाद और फिर सुबह 3:58 बजे से रात 4:40 बजे चकोटी में जैश ए मोहम्मद, हिज्बुल मुजाहिदीन और लश्कर ए तैयबा के आतंकियों के ठिकानों पर हमला कर उसे तबाह कर दिया।
![]()












Leave a Reply