Advertisement

मनी लॉन्ड्रिंग केस में नीरव के खिलाफ नई चार्जशीट

मुंबई। पीएनबी घोटाले में भगोड़े हीरा कारोबारी नीरव मोदी के खिलाफ सोमवार को मुंबई की एक अदालत में नई चार्जशीट दायर की गई है। यह चार्जशीट मामले में नए सबूत सामने आने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के द्वारा नीरव और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ दायर की गई है। 13,000 करोड़ रुपए के पीएनबी घोटाले का आरोपी नीरव मोदी फिलहाल लंदन में है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मोदी लंदन के पॉश इलाके के एक बेहद ही महंगे अपार्टमेंट में रह रहा है, साथ ही उसने वहां हीरे का कारोबार भी शुरू कर दिया है। भारतीय एजेंसियों ने नीरव मोदी के प्रत्यर्पण के लिए पिछले साल से ही यूके (यूनाइटेड किंगडम) की सरकार के पास अर्जी दे रखी है। प्रत्यर्पण की अर्जी मिलने की पुष्टि यूके की सरकार ने भी की है। वहां की सरकार ने शनिवार को यह भी बताया था कि भारतीय एजेंसियों की मांग को कोर्ट को रेफर कर दिया गया है।

 


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *