Advertisement

महाराष्ट्र में भारी बारिश और तूफान की चेतावनी

साभार/ मुंबई। महाराष्ट्र में चक्रवाती तूफान (cyclone) की चेतावनी जारी की गई गई है। मौसम विभाग ने कहा है कि महाराष्ट्र (Mahrashtra) में 25 और 26 अक्टूबर को भारी बारिश और चक्रवाती तूफान आने की संभावना है।

ऐसे में मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए मछुआरो को समंदर में नहीं जाने की सलाह दी है। कहा जा रहा है कि अरब सागर में कम दबाव का क्षेत्र निर्माण होने से बारिश और चक्रवात की संभावना बनी है। मौसम विभाग का कहना है कि इसका असर मुंबई पर भी पड़ेगा, जिससे भारी बारिश हो सकती है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *