दक्षिण के भगवान कहे जाने वाले रजनीकांत ने बाहुबली-2 को भारतीय सिनेमा का गौरव बताया। सुपरस्टार रजनीकांत ने ट्वीट कर के कहा की ‘बाहुबली 2’ भारतीय सिनेमा का अभिमान है। रजनीकांत ने राजामौली और उनकी टीम को भगवान का बच्चा बताते हुए सलाम किया।
Baahubali 2 … indian cinema's pride. My salutes to God's own child @ssrajamouli and his team!!! #masterpiece
— Rajinikanth (@rajinikanth) April 30, 2017
सुपरस्टार रजनीकांत से ऐसी से ऐसी प्रशंसा पाकर राजामौली भी खुशी से फूले नहीं समाए। एस एस राजामौली ने भी ट्वीट करके रजनीकांत को शुक्रिया कहा।
THALAIVAAAA… Feeling like god himself blessed us… our team is on cloud9… Anything couldn't be bigger… 🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻🙏🏻 https://t.co/d9xSUQRJTI
— rajamouli ss (@ssrajamouli) April 30, 2017
गौरतलब है कि ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ ने पहले ही दिन 100 करोड़ आंकड़ा पार कर इतिहास रच दिया है। निर्देशक एस एस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली: द कन्क्लूजन’ को देशभर में 8,000 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया।
‘बाहुबली 2’ को लेकर लोगों के बीच की उत्सुकता को देखकर तो यह तय था कि यह फिल्म इतिहास रचने वाली है। और इसने पहले ही दिन 100 करोड़ से ऊपर की कमाई कर भारतीय सिनेमा में नया इतिहास रच दिया है।
![]()














Leave a Reply