Advertisement

बाप्पा का आशीर्वाद लेने पहुंचे टीवी के सितारे

मुंबई सहित पुरे महाराष्ट्र में गणेशोत्सव की धूम है। हर कोई आराध्यदेव की आराधना में लगा हुआ है। ऐसे में हमारे टीवी के सितारे भी बढ़- चढ़कर बाप्पा की आराधना में लगे हैं। हाल ही में डांस प्लस शो फेम अमरदीप सिंह, सिंगर संचिति सकट, एक्ट्रेस एकता जैन और श्री राजपूत ‘मुंबई चा राजा’ का आशीर्वाद लेने गणेश गली परेल पहुंचे।

गणेश गली में दर्शन के बाद अमरदीप का सम्मान किया गया। अमरदीप ने मीडिया को बताया की वो पहली बार मुंबई में किसी गणपति पंडाल में आए हैं। बाप्पा से आशीर्वाद लेने के बाद वे सारे लोग 92.7 बिग एफ एम गए। वहां उन्होंने म्यूजिक जॉकी दिलीप से अपने शो के बारे में बात की।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *