Advertisement

टीवी एक्ट्रेस बनेगी अब साउथ की विलेन

छोटे पर्दे पर अपनी अलग- अलग किरदारों से जाने जाने वाली प्रेरणा त्रिवेदी ने अब बड़े पर्दे की और रुख किया है। प्रेरणा ने छोटे पर्दे पर बालिका वधु, सावधान इंडिया, संकट मोचन हनुमान, गंगा, पेशवा बाजीराव, फियर फाइल्स , एक था राजा एक थी रानी, एक घर बनाऊंगा जैसे टीवी सीरियलों में काम किया है।

टीवी सीरियलों में काम करने के बाद प्रेणना ने अब साउथ की फिल्मों का रुख किया है। खबर के मुताबित अपने शानदार अभिनय से छाप छोड़ चुकी अभिनेत्री अब साउथ की फिल्मों में खलनायिका का रोल निभाते दिखेंगी। साउथ की फिल्मों का कितना क्रेज आज कल बढ़ता ही जा रहा है।

बॉलीवुड की कई फिल्में साउथ की फिल्मों जैसी बनाई जा रही है, चैनलों पर प्राइम टाइम में साउथ की हिंदी डब फिल्मे दिखाई जा रही है। इससे दर्शकों के साउथ की फिल्मों के प्रति बढ़ते क्रेज का अंदाजा लगाया जा सकता है। ऐसे में अभिनेत्री प्रेरणा साउथ की फिल्मों में खलनायिका का रोल अपनाकर अपनी नई इमेज बनाने की कोशिश की है अब उम्मीद करते है कि प्रेरणा को बॉलीवुड में भी एंट्री मिल जाये।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *