Advertisement

आपने देखा ‘इंदु सरकार’ का ट्रेलर

‘फैशन’, ‘पेज 3’ जैसी हिट फिल्में बनाने वाले राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार मधुर भंडारकर ने अब इमरजेंसी काल पर आधारित फिल्म ‘इंदु सरकार’ का ट्रेलर मुंबई में रिलीज कर दिया है। इस ट्रेलर की शुरुआत, ‘अब इस देश में गांधी के मायने बदल चुके हैं’ डायलॉग के साथ होती है और इसके बाद इमरजेंसी दिखाई गई है।

इस फिल्म की प्रमुख भूमिकाओं में नील नितिन मुकेश और पिंक से ख्याति पाने वाली ऐक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी होंगे। इनके अलावा अनुपम खेर भी ‘इंदु सरकार’ में एक अहम भूमिका में नज़र आएंगे। एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का रोल बहुत दमदार है वो फिल्म में इमरजेंसी का विरोध करती हैं और संजय गांधी के रोल में नील नितिन मुकेश की एक्टिंग भी देखने बनती है। फिल्म में नील नितिन मुकेश को हू-ब-हू संजय गांधी का लुक दिया गया है, यहां तक कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा है।

https://www.youtube.com/watch?v=qh-_gR6a5JE

‘इंदु सरकार’ के ट्रेलर को देखकर भी आप कीर्ति की एक्टिंग की तारीफ किए बिना रह नहीं पाएंगे। फिल्म में सुप्रिया विनोद पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के रोल में नजर आएंगी। अनुपम खेर की भी फिल्म में जोरदार एक्टिंग देखने को मिलेगी।

बता दें कि यह फिल्म 1975 से 1977 के बीच के उन 21 महीनों की कहानी है जब इंदिरा गांधी प्रधानमंत्री थीं और उन्होंने देश में इमरजेंसी की घोषणा कर दी थी। इस फिल्म में बप्पी लहरी और अनु मलिक पहली बार साथ मिलकर म्यूजिक दे रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फिल्म 28 जुलाई को रिलीज की जाएगी।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *