Advertisement

धमाकेदार एक्शन के साथ ‘बागी 2’ का ट्रेलर रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बागी 2’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है। धमाकेदार एक्शन के वाले ‘Baaghi 2 के ट्रेलर में टाइगर श्रॉफ अपने दमदार डायलॉग्स के साथ नजर आ रहे हैं। ट्रेलर में कई जगहों पर टाइगर शर्टलेस और 6 पैक बॉडी के साथ दिखाई दिए। टाइगर के अपोजिट रोल में एक्ट्रेस दिशा पाटनी हैं। फिल्म की कहानी में कई इंटरेस्टिंग ट्विस्ट देखने को भी मिलेंगे। इस फिल्म में टाइगर-दिशा के अलावा कई बड़े स्टार भी मौजूद हैं।

बॉलीवुड के शानदार एक्टर माने जाने वाले मनोज वाजेपयी एक पुलिस की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगे तो वहीं रणदीप हुड्डा निगेटिव किरदार में दिखाई देंगे। प्रतीक बब्बर भी काफी दिनों पर बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं, इसमें वह भी एक निगेटिव रोल में होंगे। इन सबके अलावा ‘तनु वेड्स मनु’ में पप्पी का किरदार निभाने वाले दीपक डोबरियाल भी इस फिल्म में मौजूद हैं। टाइगर श्रॉफ इस फिल्म में ‘रॉनी’ नाम के किरदार निभा रहे हैं। यह फिल्म 30 मार्च को रिलीज किया जा रहा है। फिल्म को साजिद नाडियाडवाला प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि अहमद खान ने डायरेक्ट किया है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *