Advertisement

द लॉयन किंग 100 करोड़ के करीब

विदेशी फिल्मों को भारतीय दर्शकों से जिस तरह का रिस्पॉन्स मिल रहा है वो बॉलीवुड फिल्मों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं है। पिछले हफ्ते रिलीज हुई डिजनी की एनिमेटेड फिल्म द लॉयन किंग (The Lion King) दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन भी काफी अच्छा है। फिल्म की कमाई के ताजा आंकड़े ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ऑफिशियल ट्वीट के जरिए शेयर किए हैं।

ट्वीट के मुताबिक फिल्म की कमाई में 116.07 % का इजाफा दर्ज किया गया है। फिल्म रविवार को 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। फिल्म ने 9 दिनों में 98.48 करोड़ की कमाई कर ली है। फिल्म के दूसरे हफ्ते के कलेक्शन की बात करें तो शुक्रवार को फिल्म ने 5.35 करोड़ की कमाई की।

वहीं शनिवार को फिल्म ने 11.56 करोड़ कमाए। द लॉयन किंग के पिछले आंकड़ों को देखें तो फिल्म ने पहले दिन शुक्रवार को 11.06 करोड़, श‍निवार को 19.15 करोड़, रविवार 24.54 करोड़, सोमवार 7.90 करोड़, मंगलवार 7.02 करोड़, बुधवार 6.25 करोड़ और गुरुवार 5.65 करोड़ का बिजनेस किया है। ओवरऑल फिल्म की ओपनिंग जबरदस्त रही।

फिल्म में सिंबा के किरदार में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की आवाज को लोगों द्वारा पसंद किया गया है। वहीं फिल्म में मुफासा, टीमोन, पुंबा और स्कार की स्टारकास्ट डबिंग भी जम रही है। फिल्म का निर्देशन Jon Favreau ने किया है।


Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *