Advertisement

बुआ के बर्थडे पर कूल मूड में दिखे छोटे नवाब

करीना कपूर और सैफ अली खान के लाडले को देखने के लिए मीडिया और फैंस काफी उत्सुक रहते हैं। हाल ही में तैमूर पापा सैफ के साथ बहुत ही कूल मूड में नजर आए। बुआ सोहा के बर्थ डे बैश में तैमूर अपने क्यूट अंदाज में दिखा। नाइट शूट जैसी ड्रेस में तैमूर बहुत प्यारा लग रहा था। दोनों डैडी और बेटा फन मूड में स्पॉट किए गए।

सोहा अली खान की बर्थडे पार्टी में करीना-सैफ और तैमूर तीनों ही कैजुअल आउटफिट में दिखें। 10 महीने का हो चुका तैमूर बुआ सोहा अली खान की बर्थडे पार्टी में काफी क्यूट पोज देते दिखाई दिया। 4 अक्टूबर को सोहा ने अपना 39वां जन्मदिन मनाया। हाल ही में बेबी गर्ल इनाया की मम्मी बनील सोहा उसकी देखभाल में बिजी हैं। सोहा और कुणाल की बेटी का जन्म 29 सितंबर को हुआ है।

सोहा के जन्मदिन के मौके पर कुणाल ने उनके साथ एक रोमांटिक तस्वीर भी साझा की है। तैमूर के बाद अब सोहा और कुणाल की बेटी भी जल्द ही अपनी फैन फॉलाइंग बनाने में कामयाब रहेगी। फिलहाल अभी बेबी इयाना की कोई फोटो सामने नहीं आई है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *